21-April-2022


Breaking jashpur कांग्रेस नेता के भतीजे द्वारा ग्रामीणों से मारपीट के मामले में सामने आया एक और मामला , सबसे पहले दर्ज हुई थी ये रिपोर्ट ,कांग्रेस नेता ने कहा-पुलिस कर रही है,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। कांग्रेस नेता महेंद्र अग्रवाल के भतीजे सौरभ अग्रवाल के द्वारा अपने चाचा का नाम लेकर कीर्तन में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना के मामले में दूसरी खबर यह है कि सौरभ अग्रवाल के द्वारा भी पूरे मामले की रिपोर्ट कोतबा चौकी में दर्ज कराई गई है।

दरअसल घटना बीते 15 अप्रेल की है। सौरभ अग्रवाल ने कोतबा पुलिस चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 15 अप्रेल की शाम को अपनी पत्नी को लेने जा रहा था उसी वक़्त पीठा आमा के पास चारपहिया वाहन में सवार अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक दिया और गाड़ी चलाने नहीं आता है बोलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इनके मारपीट से आवेदक सौरभ के गले और जबड़े में अंदरूनी चोटें आई है जबकि उसके गले से सोने का चैन भी आरोपियों के द्वारा छीन लिया गया ।

इसे भी पढ़िये

https://munaadi.com/said-you-are-a-witch-you-killed-my-mother-and-killed-with-a-sharp-weapon-the-woman-died-after-2-days-the-accused-arrested/#.YmD_eFoaAGY.whatsapp

खाश बात यह है कि सौरभ अग्रवाल द्वारा घटना के तत्काल बाद कोतबा चौकी में आकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जबकि शेखर यादव के द्वारा घटना के अगले दिन काउंटर केस किया गया ।

इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता महेंद्र अग्रवाल ने मुनादी डॉट कॉम को फोन पर बताया कि एक अकेला लड़का 10-11 लोगो को पीट दे यह कैसे हो सकता है ।शेखर यादव के द्वारा जो रिपोर्ट दर्ज कराया गया है वह बेबुनियाद और सत्य से परे तो है ही साथ ही साथ पुलिस के द्वारा जो कार्रवाई की गई है वह भी दुर्भावना वश की गई कार्रवाई है।

इसे भी पढ़िये

https://munaadi.com/signs-of-scorching-heat-in-the-state-cm-said-ensure-these-arrangements-otherwise-read-full-news/#.YmD4pfAerds.whatsapp

उन्होंने कहा कि उनके भतीजे के गले से सोने का चैन लूट लिया गया और गला दबाने की कोशिश की गई ।उसके गले और जबड़े में अंदरूनी चोटे आयी लेकिन पुलिस ने सामान्य धारा के तहत कार्रवाई करके मामले को रफा दफा कर दिया जबकि जिन्होंने उनके भतीजे के साथ मारपीट की पुलिस उनके पक्ष में काम करती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि मामले की सच्चाई से पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी दोनो को अवगत करा दिया गया है ।

बहरहाल इस मामले में सौरभ अहवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 323,294,506,341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

इसे भी पढ़िये

https://munaadi.com/breaking-jashpur-congress-leaders-nephew-wreaks-havoc-on-the-villagers-going-to-kirtan-by-saying-our-uncle-is-shaking-the-world-police-filed-fir-read-full-news/#.YmDR-ietxGY.whatsapp

ये है आवेदन

प्रति, सेवा में चौकी प्रभारी महोदय कोतबा जिला जशपुर छ.ग. विषय रिपोर्ट लिखवाने बाबत् महोदय सनम्र निवेदन है कि मैं सौरभ अग्रवाल (हनी) पिता हेमंत अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी लुडेग का हूं । मेरा निवेदन इस प्रकार है कि मैं सुरंगपानी अपनी पत्नि को लेने जा रहा था कि रास्ते में कूछ अज्ञात लोग चार पहीया वाहन में थे । ग्राम पीठाआमा के पास मेरा गाडी रोककर मुझे गाडी से उतार कर गाली गलौज करने लगे बोले कि तुम्हें गाडी चलाना नहीं आता है और मुझे गाडी से उतार कर धक्का मुक्की किये गला दबाये और गले का रोने का चेन छिन लिये और मेरे कपडे फाड कर मारपीट करने लगे । मारपीट के दौरान मेरे गले में आंतरिक चोट आने के कारण मुझे गले में परेशानी हो रही है । अत: श्रीमान जी से सनम्र निवेदन है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा करें । प्रार्थी अंग्रेजी में हस्ताक्षर अस्पष्ट सौरभ अग्रवाल लुडेग जिला जशपुर छ.ग. 7909950000, 9340312669








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News