जशपुर मुनादी।। "तू डायन है ,तू मेरी को मार डाली है"ऐसा बोलकर एक युवक ने अपने रिश्ते की मामी पर बंसूला से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गईं और ईलाज के दौरान 20 अप्रेल की सुबह उसकी मौत हो जाती है।
पूरा मामला सन्ना थाने के सोनकयारी चौकी के ग्राम करदना का है और घटना बीते 18 अप्रेल की है । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी 30 वर्षीय नंदकिशोर रात करीब 9 बजे मृतिका बंधनी बाई पति बैजू के घर पहुंच गया और मृतिका को डायन बोलकर मृतका और उसके पति से झगड़ा करने लगा।इसी दौरान आरोपी नन्दकिशोर तैश में आ गया और पास में रखे बंसूले से मृतिका के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा।मृतिका खून से लथपथ हो गई ।उसे आनन फानन में अस्पताल लाया गया।स्थिति गम्भीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया। बीते 20 अप्रेल याने बुधवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
मृतिका की मौत के बाद सन्ना पुलिस ने आरोपी नांकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के विरुद्ध धारा 174,458 एवं 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

