21-April-2022


Breaking Jashpur लाखों के दांत और छाल के साथ 3 गिरफ्तार,1 महिला भी शामिल , पुलिस के बिछाए जाल में फंस गए तस्कर फिर …पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले में तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे महाअभियान के क्रम में आज जंगली सूअर के दांत और पेंगोलिन की छाल की तस्करी करने वाले एक गैंग को आज फिर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक महिका सहित 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में मादक पदाथो की तस्करी करने वाले गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है।इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि नारायणपुर क्षेत्र में कुछ लोग जंगली सुअर के दांत और बेशकीमती पंक्षी पेंगोलीन का छाल खपाने की कोशिश में लगे है।

पुलिस ने अपना जाल बिछाना शुरू किया ।इसी क्रम में गुरुवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरबा बाहरी में 2 जोड़ा जंगली सूअर के दांत जिसकी कीमत करीब 60 लाख है और एक लाख कीमत के पेंगो लीन के छाल होने की सूचना मिली।पुलिस ने सूचना के आधार पर जब मौके पर दबिश दिया तो जंगली सूअर के दांत और पेंगो लीन के छाल दोनो बरामद हो गए।

तारा बाई,प्रमोद केरकेटा पिता लॉरेंस केरकेट्टा और निरुज तिर्की पिता रफेल तिर्की को गिरफ्तार किया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News