Big breaking jashpur आकाशीय बिजली का कहर,घर मे सो रहे व्यक्ति के उपर गिर गया आकाशीय बिजली, मौत घर की दीवार धराशायी, फिर एक पेड़ पर भी ….धू धू कर जलने लगा पेंड,देखिये वीडियो
जशपुर मुनादी।।
बीती रात आये तेज आंधी पानी के दौरान जिले के दुलदुला में दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर आ रही है। खबर के मुताबिक आकाशीय बिजली सबसे पहले दुलदुला के एक पेंड के उपर गिरी ।बिजली गिरते ही पूरा पेंड आग के आगोश में समा गया और जलने लगा। हमारे कैमरे में कैद इस वीडियो को देख सकते है किस कदर पेंड आकाशीय बिजली गिरने के बाद धू धू जलता हुआ दिख रहा है।
जलते हुए पेंड का वीडियो देखिये
वहीं दूसरी ओर खबर यह आ रही है कि दुलदुला में ही घर मे सो रहै एक 35 वर्षीय युवक के उपर आकाशीय बिजली गिर गया और युवक की मौत हो गयी। युवक अपने घर की परछी में सो रहा था और उसी दौरान घर के उपर बिजली गिर गयी।बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली का प्रहार सबसे पहले घर की दीवार पर हुआ और दीवार जमीन में धराशायी हो गया ।दीवार के बाद सो रहा व्यक्ति भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने शव को दुलदुला सामुदायिक अस्पताल लाया गया है।

