राजनांदगांव मुनादी।। लगभग 2 बजे रात में राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से लगता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई।
इस हादसे में खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

मृतकों में सुभाष कोचर, कांति देवी कोचर, भावना (रानी) कोचर, कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर, कुमारी पूजा कोचर शामिल हैं। बताया जाता है कि मृतक बालोद से किसी शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

