जशपुर मुनादी।। खबर जिले के तपकरा थाना इलाके से आ रही है।यहाँ के सिंगी बहार में बुधवार की रात घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नि को दीवाल में सिर से ठोकर मार मार कर जान ले लिया।आरोपी पति तबतक अपनी पत्नि के सिर को टकराता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पति को तपकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी का नाम महेश प्रधान है ।घटना सिंगिबहार के रायमुण्डा बस्ती की है।
जानकारी के मुताबिक घटना बीते बुधवार रात की है और गुरुवार को पूरा दिन मृतिका का शव घर मे पड़ा रहा । बताया जा रहा है कि घरवालों ने घटना की सूचना पुलिज़ को गुरुवार शाम को दिया तब जाकर पुलिस मौके पर पहुँची और अभी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।मृतिका का नाम पितरों बाई है।

