22-April-2022


Breaking jashpur पति की मार से बुरी तरह घायल 2 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही ,अंत मे हो गयी मौत,पति के खिलाफ एफआईआर



जशपुर मुनादी।। पति की मार से बुरी तरह घायल एक महिला 2 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहने के बाद अंततः मौत की नींद सो गई। पत्नि को पीटने वाले आरोपी पति के विरुद्ध तपकरा थाने की पूलिस ने 302 का मुकदमा कायम कर लिया है ।आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

घटना तपकरा थाने के बासाझाल गाँव की है । बताया जा रहा है कि आरोपी पति राजेश टोप्पो बीते 2 वर्षो से अपनी पत्नि सुमति के साथ आये दिन छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता और मार पीट भी करते रहता था।इसी क्रम में बीते 18 अप्रैल को आरोपी रात में घर पहुंचा और पत्नि के सिर के पीछे के हिस्से में डंडे से हमला करने लगा। हमले में बुरी तरह घायल सुमति बेहोश हो गयी।

होश में लाने के लिए लावाकेरा के एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया गया लेकिन जब उसे फिर भी होश नहीं आया तो उसे आरोपी पति उड़ीसा बुरला ले गया ।बताया जा रहा कि 20 अप्रैल को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।

मौत की खबर आने के बाद आरोपी के विरुद्ध 302 का अपराध कायम कर लिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News