22-April-2022


Big breaking jashpur छत की सीढ़ी के नीचे मृत पड़ा मिला प्लाटून कमांडर, महकमे में खलबली , एसपी ने बतायी ये बात…..पढिये पूरी खबर



बगीचा मुनादी।।पंडरापाठ सीएएफ कैम्प में सीएएफ के प्लाटून कमांडर की लाश मिली है। सीएएफ के प्लाटून कमांडर बेंजामिन कुजूर उम्र 56 वर्ष कल देर रात खाना खाकर कैम्प की छत पर सोने गए थे।आज जब सुबह हुई तो जवानो ने छत की सीढ़ियों के नीचे प्लाटून कमांडर की लाश देखी जिसके बाद घटना की सुचना पुलिस और सीएएफ के आलाधिकारियों को दी गई।बताया जा रहा है की प्लाटून कमांडर मिर्गी के मरीज थे।शव का पीएम कराया जा रहा है और पीएम के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया

10 वीं वाहिनी छ.स.बल "बी" कंपनी पंडरापाट में पदस्थ पी.सी. श्री बेंजामिन कुजूर दिनांक 21.04.2022 के रात्रि लगभग 10:30 बजे सोने के लिये बैरक की छत पर गए थे, छत में सोते हुए अन्य कर्मचारी द्वारा उन्हें देखा गया। आज दिनांक 22.04.2022 के प्रातः 06:30 बजे पी.सी. श्री बेंजामिन कुजूर मृत हालत में सीढ़ी के नीचे पाए गए, संभवत: सीढ़ी से गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें पूर्व से मिर्गी की बीमारी थी एवं पहले भी कई बार गिर चुके हैं। सूचना पर चौकी पंडरापाट में धारा 174 जा.फौ. के तहत मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

watch video

https://youtu.be/2YkHC_2YFVA


पी.सी. श्री बेंजामिन कुजूर का मूल निवास ग्राम घाघरा चौकी सोनक्यारी है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News