22-April-2022


Breaking jashpur सांसद निवास पहुँचा हाथियों का दल, मची अफरा तफरी, वन विभाग की टीम रात को पहुँची ,मुंबई दौरे में हैं सांसद




फरसाबहार मुनादी।। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के गृह ग्राम मुंडाडीह में निज निवास के पास उनके खेत मे पांच हाथियों का दल बीती रात पहुंच गया। हांथियो के दल बच्चा हांथी भी थे। जिनके द्वारा सांसद के खेत मे घुस कर धान की लगी फसल को नुकसान पहुंचाया गया।

सांसद श्रीमती गोमती साय वर्तमान में उधोग समिति के अध्ययन दल के साथ मुंबई दौरे पर है। परिवार के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार हांथियो का दल रात में लगभग 10 बजे उनके खेत में आ गया था जिसकी सूचना तपकरा वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई। हांथी मित्र दल मौके पर पहुंच कर वंहा से हांथियो को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। खेत से सुबह 5 बहे हांथी जंगल की ओर गए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News