रायगढ़ मुनादी।। 22.04.2022 को किशोर बालिका से छेड़खानी के आरोपित अपचारी बालक को सारंगढ़ पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है । पीड़ित बालिका द्वारा कल दिनांक 21.04.2022 को थाना सारंगढ़ में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । बालिका बताई कि दिनांक 20/04/2022 को अपने गांव के समीप अपनी बुआ के घर जा रही थी, रास्ते में शाम करीब 5:30 बजे उसके गांव का लड़का उसका उसका पीछा करते हुये उसके बुआ के घर के सामने गली में बालिका को छेड़-छाड़ कर हाथ बांह पकडने लगा जिसे मना करने पर तुम कहीं जाओ मैं डरने वाला नहीं हूं कहने लगा । बालिका शोर मचाकर गली में आने जाने वालों को बताई और बुआ के घर जाकर अपने पिताजी को घटना बताई । बालिका बताई कि करीब 1-2 माह से स्कूल आते जाते समय भी बालक छेड़-छाड़ कर परेशान करता है । बालिका के रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में अप.क्र. 193/2022 धारा 354 IPC 8,12 Pocso Act का अपराध पंजीबद्ध कर अपचारी बालक को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ भेजा गया है ।

