23-April-2022


Watch videoइस मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा,मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस आग बुझाती रही,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। मंत्री कवासी लकमा की जुबान अक्सर फिसलती रहती है, हालांकि पहले 15 साल कांग्रेस विपक्ष में रही, पर सरकार बदली और कांग्रेस सत्तानशीं हुई तो कवासी लखमा भी मंत्री बने, पर मंत्री बनने के बाद भी अक्सर उनके बयानों ने हंगामा मचाया है।इस बार कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, तो भाजपा भी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करती नजर आ रही है, जहां पुतला दहन को लेकर पुलिस से झूमा झटकी करते भी भाजपाई नजर आए।

इसी क्रम में कल जशपुर जिले में भी कवासी लखमा के बयान के विरोध में भाजपा सड़क पर उतरी, जहां विरोध प्रदर्शन तो किया गया, वहीं कवासी लखमा का पुतला दहन कर बग़ीचा में भाजपा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते नजर आए। अब राजनीति है, और बयानों की बहार भी, आने वाला सत्र चुनावी साल भी कहलायेगा, सो भाजपा भी इन सब पर आक्रोश जताते सड़क पर उतरने की कोशिश तो कर रही है। पर इन विरोधों को जनता तक संदेशों के रूप में कितना पहुंचा पा रही है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा, और भाजपा लखमा के बयान को प्रधानमंत्री के अपमान की बात से भी जोड़ रही है।

उधर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कवासी लखमा के बयानों को लेकर सीएम भूपेश बघेल को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है, केदार कश्यप ने कहा है कि सीएम ही कवासी लखमा को ऐसे बयान दिलवा रहे हैं। क्योंकि वो खुद मुख्यमंत्री हैं तो ऐसा बोल नहीं सकते, इसलिए मंत्री कवासी लखमा को आगे कर रहे हैं, वहीं केदार कश्यप ने ये भी कहा कि कवासी लखमा खुद मंत्री हैं, इसलिए क्या उनके इस आपत्तिजनक बयान को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार का बयान माना जाए।

https://youtu.be/lzi7w97MwMA








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News