जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर पत्थल गाँव से आ रही है ।खबर है कि नगर के हृदयस्थल कहे जाने वाले इंदिरा चौक में कार्यक्रमो के लिए सजाए गए पंडाल से कपड़े का तोरण तोरण व झंडा हटाने के दौरान एक मजदुर करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई जबकि 1 मजदुर इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं उंन्हे उपचार के लिए पत्थल गाँव के सरकारी अस्पताल लाया गया हैं।मृतक और घायल मजदूर पत्थल गाँव के ही बताये जा रहे है।
जानकारी मिल रही है कि मजदुर पंडाल के उपर चढ़े थे उसी दौरान एक मजदूर बिजली तार के चपेट में आ गया और सीधे नीचे आ गिरा जबकि दूसरे मजदूर को भी करेंट का झटका लगा और वह भी नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि घायल मजदूर नाबालिग है जबकि मृतक की उम्र भी 20 वर्ष करीब बताई जा रही है।
बहरहाल इस घटना के बाद टेंट हाउस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं ।वैसे पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गयी है।पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि लापरवाही किसकी है ?

