जशपुर मुनादी।। खबर जिले के फरसाबहार से आ रही है।फरसाबहार स्थित छग ग्रामीण बैंक को दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट किये जाने को लेकर कुछ लोगो के द्वारा सुबह से ही बैंक के नए बिल्डिंग के सामने हंगामा किया जा रहा है। हंगामा कर रहे लोगो ने आज शिफ्ट हो रहे बैंक के नए बिल्डिंग में ताला जड़ दिया है और बैंक के सारे दस्तावेज और जरूरी सामान बैंक के बाहर ही पड़ा हुआ है।
माहौल को शांत कराने के लिए फरसाबहार थाने की पुलिस वहाँ मौजूद है लेकिन अभी तक माहौल शांत होने का नाम नही ले रहा है। पुलिस का कहना है कि विरोध कर रहे लोगो को पुलिस समझाइश दे रही है। विरोध करने वाले लोगो का कहना है कि जिस नए बिल्डिंग में ग्रामीण बैंक को शिफ्ट किया जा रहा है वह बिल्डिंग विवादित है लेकिन विरोध करने वाले लोगो के द्वारा कोर्ट से स्थगन आदेश नहीं लिया गया है।इधर बैंक मैनेजर का कहना है उनके द्वारा विधिवत रूप से बैंक शिफ्ट किया जा रहा है और पुलिस को भी 4 दिन पहले बैंक शिफ्ट करने की सूचना दे दी गई थी।
बहरहाल सुबह 10 बजे से शुरू हुआ विवाद खबर लिखे जाने तक नही सुलझा है नतीजतन बैंक का बोरिया बिस्तर सुबह से नए बिल्डिंग के बाहर ही खड़ा है ।

