23-April-2022


Breaking Jashpur चीट फंड कम्पनी द्वारा ठगी के मामले में एक ओर बड़ी कार्रवाई ,कम्पनी की संचालिका गिरफ्तार ,सेंट्रल जेल से …..पढिये पूरी खबर जनिये पूरा मामला



जशपुर मुनादी।। साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी की संचालिका वंदना भापकर निवासी चिचवाड़ा जिला पुणे (महाराष्ट्र) को सन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।आरोपिया को केन्द्रीय जेल दुर्ग (छ.ग.) से प्रोडक्शन वारंट में सन्ना पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। आरोपिया संचालिका वर्ष 2010-2021 के मध्य में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सन्ना क्षेत्र के लोगों को साढ़े छः वर्ष में जमा किये रकम का 03 गुना हो जाने का प्रलोभन देकर रकम जमा कर धोखाधड़ी, ठगी कर फरार हो गई, थी। साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स चिटफंड कंपनी द्वारा जशपुर जिले के 112 लोगों से कुल रुपये 1804200 /- (अठारह लाख बयालिस सौ रुपये) निवेश कराकर ठगी किया गया है,। साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स चिटफंड कंपनी के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है, आरोपी संचालिका के विरूद्ध थाना सन्ना में धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध,है। आरोपी संचालिका के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिला एवं कई अन्य राज्यों के थानों में पूर्व से भी अपराध दर्ज है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2010-2021 के मध्य में साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी की संचालिका वंदना भापकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सन्ना क्षेत्र के लोगों को साढ़े छः वर्ष में जमा किये रकम का 03 गुना हो जाने का प्रलोभन देकर रकम जमा करवाकर धोखाधड़ी, ठगी कर फरार हो गये थे।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-the-laborers-caught-in-the-current-while-removing-the-decorations-of-the-pandal-1-died-on-the-spot-and-the-other-the-turmoil-in-the-city-the-tent-house/#.YmO9aYwL79M.whatsapp

आवेदकों की शिकायत पर थाना सन्ना में साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स नाम से संचालित कंपनी के संचालकों के विरूद्ध धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध घटित होना पाये जाने से संचालक बाला साहब भापकर को दिनांक 26 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

https://munaadi.com/huge-controversy-in-front-of-breaking-jashpur-bank-uproar-of-some-people-lock-in-the-new-building-of-the-bank-police-on-the-spot-this-is-the-case-read-full-news/#.YmPCEX0E-T4.whatsapp


प्रकरण में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् चालान माननीय न्यायालय में पेश किया था। प्रकरण की आरोपिया वंदना भापकर पति बाला साहब भापकर उम्र 50 साल निवासी साईं दरबार लिंक रोड सुखवानी उद्यान चिचवाड़ा जिला पुणे (महाराष्ट्र) के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों के थानों में पंजीबद्ध प्रकरण की आरोपिया होने से केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध थी, जिसे प्रोडक्शन वारंट में थाना सन्ना लाकर 23 अपै्रल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

https://munaadi.com/watch-video-bjp-came-out-on-the-road-against-this-minister-burnt-the-effigy-of-the-minister-police-kept-extinguishing-the-fire-read-the-full-news/#.YmOiLzh5T6Q.whatsapp


प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपिया को प्रोडक्शन वारंट में प्राप्त करने में निरीक्षक भरतलाल साहू, आर. 92 विमलेश एक्का, आर. 595 मनोज जांगड़े, म.आर. 406 अर्चना किरण तिग्गा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News