जशपुर मुनादी ।। बाल विवाह होने की खबर सुनकर बाल विवाह रोकवाने गई बाल विवाह रोक थाम टीम के साथ परिजनों और स्थानीय बीडीसी के द्वारा जमकर हुज्जतबाजी और हंगामा किया गया।हंगामा इतना हुआ कि मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया ।
इस मामले में मिल रही जानकारी के मुताबिक बाल विवाह रोक थाम के लिए शासन द्वारा बनाये गए टास्क फोर्स को पता चला कि जशपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत गम्हरिया में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। जानकारी मिलने और टास्क फोर्स की टीम जब विवाह घर पहुंची तो वहाँ हंगामा खड़ा हो गया । टास्क फोर्स ने जब नाबालिग लड़की के शैक्षणिक दस्तावेज का अध्यन किया तो ज्ञात हुआ कि लड़की की उम्र 14 वर्ष है लेकिन परिजन यह बता रहे थे की लड़की की उम्र 18 वर्ष हो गयी है । टास्क फोर्स का कहना है कि लड़कीके शिशु मंदिर और घोलेंगे मिशन स्कूल के दस्तावेजों का उन्होंने अध्यन किया है उसके मुताबिक लड़की बालिग नहीं है जबकि घरवाले लड़की का जन्मतिथि 2004 बता रहे थे ।इसी बात को लेकर यहाँ जमकर हंगामा हुआ । खाश बात यह कि हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा । वायरल वीडियो में टास्क फोर्स के महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जा रही है ।
वायरल वीडियो सामने आने पर जब इस मामले की पड़ताल की गई तो पता चला यह वीडियो शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे का है । पता यह भी चला कि टास्क फोर्स से अभद्रता करने वाले स्थानीय बीडीसी के खिलाफ़ कोतवाली थाने में टास्क फोर्स के महिला अधिकारियों के द्वारा लिखित में शिकायत भी की गई और शिकायत के बाद जनपद सदस्य द्वारा माफी मांगने के बाद मामला आगे नही बढ़ पाया ।
टास्क फोर्स की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जिस लड़की का विवाह किया जा रहा है उसके शैक्षणिक दस्तावेज संदेहास्पद है ।इसकी जाँच की जा रही है।
जशपुर एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि बीडीसी के द्वारा सीडब्लूसी के लोगों के साथ अभद्रता किये जाने की जानकारी उंन्हे भी है । टास्क फोर्स के द्वारा अगर शिकायत की गई है तो कार्रवाई की जाएगी ।

