23-April-2022


प्रदेश के इन मंत्री पर बरसी सांसद गोमती,कहा-प्रदेश सरकार का काम केंद्र सरकार करे और ये वाहवाही लूटे ......इस बात पर बोली सांसद ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। रायगढ़ सांसद गोमती साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री जी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री जी स्वयं अपनी मातृभूमि का अपमान कर रहे है। कि प्रधानमंत्री मंत्री वंहा क्या करके गए है। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर की धार को प्रणाम किया और विकास की बात कही।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने बस्तर के विकास के लिए एनएच-130सी में मदांगमुड़ा से देवभोग ओडिशा सीमा खण्ड में 120.37 करोड़ रूपए की लागत से 27.50 किलोमीटर की लम्बाई से बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना, एनएच-30 में केशलूर से जगदलपुर खण्ड में 82.76 करोड़ रूपए की लागत से केशलूर के समीप चार-लेन रेलवे ओवर ब्रिज, राजनांदगांव से बैलाडीला राज्यमार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का दो दिन पहले ही शिलान्यास किया है।

श्रीमती साय ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री ये चाहते है कि राज्य सरकार का भी काम केंद्र सरकार करें। और ये मुफ्त में वाहवाही लूटने का काम करें। श्रीमती साय ने कांग्रेस के मंत्री को सलाह देते हुए कहा कि कुछ बयान देने के पहले उस विषय मे जानकारी हांसिल कर ले तब बोले, क्योंकि जनता आपका झूठ तत्काल समझ जाती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News