23-April-2022


चोरी का आया अजीबो गरीब मामला,जिस वाहन को गिरवी रखा उसी वाहन को कर लिया……पुलिस ने जब शुरू की कार्रवाई तो हुआ ये कि….



रायगढ़ मुनादी।। लैलूंगा पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोप में वाहन स्वामी को गिरफ्तार किया गया है, सुनने में भले ही अचंभित करने वाला मामला है किन्तु सही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 20 अपै्रल को सुबह करीब 08 बजे रामनगर लैलूंगा में रहने वाला मंयक पैकरा पिता चन्द्रसेन पैकरा 18 वर्ष अपने दोस्त जीवन कटकवार ैध्व् अशोक कटकवार निवासी रामनगर लैलूंगा से मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 13 एडी-7204 को मांग कर रूडुकेला यादव होटल नास्ता लेने गया था, नास्ता लेकर बाहर आने पर देखा जिस जगह पर बाइक खडी किया था, वहां नही थी। थाना लैलूंगा में प्रार्थी मयंक पैकरा के मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट पर धारा 379 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दरम्यान पता चला कि चोरी गई मोटर सायकल अमर साय पिता डूलेश्वर भूईहर निवासी सरडेगा की है जो रूपयों की आवश्यकता पड़ने पर 25,000 रूपये में मोटर सायकल को अशोक कटकवार के पास गिरवी रखा था। अमर साय पूरा रकम न देकर अशोक कटकवार के पास अपनी मोटर सायकल मांगने आता था जिसे अशोक कटकवार पूरे रूपये देकर मोटर सायकल ले जाने के लिये बोला था। 20 अपै्रल को अमर साय जब अपनी मोटर सायकल को रूडुकेला यादव होटल के बाहर खड़ी देखा तो दूसरी चाबी से बाइक को लेकर भाग गया। टीआई लैलूंगा प्रवीण कुमार मिंज एवं प्रधान आरक्षक राम रतन भगत द्वारा आरोपी अमर साय पिता डूलेश्वर भूईहर उम्र 23 साल निवासी सरडेगा लैलूंगा से चोरी की बाइक जप्त कर आरोपी को चोरी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News