जशपुर मुनादी ।। जशपुर में एक तोता पिछले कुछ दिनों से कौतूहल का विषय बना हुआ है।दरअसल वर्षो से पिंजरे के कैद इस तोते ने एक सप्ताह के भीतर 2 अंडे दिए है।तकरीबन 5 वर्षों से अकेले पिंजरे में बंद तोता द्वारा एक सप्ताह में 2 अंडे दिए जाने से आस पास के लोग हैरान है और इसे कुदरत का अद्भुत करिश्मा मान रहे हैं। हालांकि जानकर इसे नार्मल बता रहे हैं।
जशपुर शहर के रहने वाले शिवम साहू ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उनके घर मे तकरीबन 5 वर्षो से पिंजरे में कैद उनके तोते ने पहली बार अंडा नहीं दिया है ।शिवम का दावा है कि यह तोता 20 वर्षो में 4 बार अंडा दे चुका है। उसने वीडियो में बताया कि है कि 15 वर्षों तक यह तोता उनके रिश्तेदारों के घर मे था तब भी उसने अंडे दिए थे और 5 वर्षों में यह तोता उनके पास है और 3 दिन पहले उसने 2 अंडे दिए हैं ।
शिवम के पिता दिलीप साहू का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर 2 अंडे उनके तोते ने दिए हैं।हांलाकि उन्होंने बताया कि एक अंडा फोड़कर उन्होंने देखा तो अंडे में केवल पानी था जबकि दूसरा अंडा भी ज्यो का त्यों रखा है।
इसका वैज्ञानिक कारण जो भी हो लेकिन आस पास के लोग तोता द्वारा अंडा दिए जाने की घटना से लोग हैरान है और इसे कुदरत का जादू मान बैठे हैं। इस तोते को देखने आस पास के लोग भी आ रहे है।
बहरहाल इस मामले में जब हमने रायगढ़ के पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर दिनेश पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि यह एक नार्मल प्रोसेस है। यदि तोते को भरपूर मात्रा में प्रोटीनयुक्त खाना मिल रहा हो तो अपने समय पर टूट अंडा दे देता है हालांकि उसमें से कोई चूजा बाहर नहीं आ सकता। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

