24-April-2022


Breaking jashpur 40 वर्षीय महिला झाड़ी में मरी पड़ी थी , 3 दिन पहले यहाँ के लिए निकली थी लेकिन रास्ते मे ही…पुलिस मौके पर ,एसपी भी पहुँचे



जशपूर मुनादी ।। झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम चौकी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला की लाश मिली है। महिला 3 दिनों से लापता थी। रविवार की सुबह गिरला गाँव के खैरवार बस्ती से लगे एक झाड़ी में उसी महिला के शव मिलने की खबर आ रही है। मृतिका का नाम रमनी बाई बताया जा रहा है।वह अपने मायके पिलखी से ससुराल खरसोता के लिए निकली थी लेकिन न तो वह खरसोता पहुंची न ही लौटकर पिलखी आयी ।

घटना की सूचना मिलते ही लोदाम पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गयी है।मौके का निरीक्षण करने एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुँचे।शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी है । मृतिका की हत्या हुई है या मौत की कोई और वजह है इसकी जाँच अभी जारी है।

इस संबंध में जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है ।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पस्ट हो पाएगा लेकिन जिन परिस्थियों में लाश मिली है उससे हत्या होना प्रतीत हो रहा है।हर पहलू की जाँच की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News