जशपुर मुनादी।। जिले के तपकरा में कारपेंटर का काम करने वाले एक युवक ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर जांन दे दी ।घटना तपकरा के ढुकू टोली बस्ती की है। कारपेंटर का काम करने वाले ओम कन्सारी नाम के व्यक्ति ने बीती रात अपने कमरे के अंदर ही फांसी के फंदे पर झूल गया।
बस्ती के लोगों ने बताया कि बीती रात पति पत्नि के बीच झगड़ा हुआ।झगड़ा के बाद पत्नि पड़ोस में रह रहे माता पिता के घर चली गयी ।इसी बीच रात को उसने घर मे फांसी लगा लिया।
मृतक रायगढ़ का रहने वाला है।शादी के बाद घरजमाई बनकर तपकरा में ही रह रहा था । बताया जा रहा है कि इस बस्ती में आत्महत्या और मौत की घटना लगातार हो रही है। एक साल या छः महीने में बस्ती का कोई न कोई व्यक्ति या तो आत्महत्या कर लेता है या दुर्घटनावश उसकी मौत हो जाती है ।ऐसी घटनाओ से बस्ती के लोगो मे एक डर समा गया है और इसे अदृश्य शक्ति का प्रकोप मान रहे हैं । बस्ती के लोगो के द्वारा बस्ती के भीतर पूजा पाठ करने पर विचार किया जा रहा है।

