24-April-2022


कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा आत्महत्या मामले में उठे सवाल, अमित पाण्डेय के भाई ने कहा- कहाँ है पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट और किसने की है मृतक को 1500 कॉल, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा के आत्महत्या मामले में रविवार को इसी मामले में जेल में निरुद्ध अमित पाण्डेय के भाई ने पुलिस की जांच पर कई सवाल खड़े किए। साथ ही यह भी कहा कि मृतक संजना शर्मा को न्याय मिलने चाहिए इज़के लिए भी पुलिस जांच को गति दे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक कारणों से इस प्रकरण की जांच की दिशा मोड़ दी गई है।

31 मार्च को कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की मौत रायगढ़ के ही निजी अस्पताल में हो गई थी। बताया जाता है कि उन्होंने जहर का सेवन किया था। उनकी मृत्यु के 4 घंटे बाद पुलिस ने बताया कि मृतक के घर से एक आवेदन बरामद हुआ है जिसमें यह लिखा था कि यदि संतापवश मैं कोई ऐसा कदम उठा लेती हूं जिससे मेरी मृत्यु हो जाय तो उसका जिम्मेदार अमित पाण्डेय होगा। इस आवेदन पत्र के मिलने के बाद पुलिस ने अमित पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया था। अब अमित पाण्डेय के भाई आलोक पाण्डेय का कहना है कि पुलिस इस मामले में सही जांच नहीं कर रही है।

https://munaadi.com/these-are-the-figures-of-coronavirus-vaccination-in-the-state-the-number-of-vaccinations-reached-in-crores-read-the-full-report-know-how-many/#.YmUnktf2iOM.whatsapp

रविवार को आलोक पाण्डेय द्वारा एक प्रेस कांफ्रेस कर सवाल उठाया गया कि पुलिस ने अबतक संजना शर्मा की सीडीआर और पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं कि है। आखिर इनमें ऐसा क्या है जिसे पुलिस छुपाना चाहती है। आलोक ने यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि मृतक के सीडीआर में किसी का 1500 ज्यादा कॉल काउंट किया गया है। क्या उस व्यक्ति से पुलिस ने कोई पूछताछ की है ? इसके अलावा एक कांग्रेस नेता के भी 400 से ज्यादा कॉल की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस की जांच ही संदिग्ध लगती है। प्रतीत होता है कि नेताओं और रसूखदारों को बचाने के लिए पुलिस ने अमित पाण्डेय को बलि का बकरा बनाया है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-young-man-working-as-carpenter-hanged-reason-for-suicide-revealed-this-is-happening-in-this-settlement-it-happens-in-a-year-or-six-months-outbreak-of-invisible-pow/#.YmUlhk79Ea0.whatsapp

आगे आलोक पाण्डेय ने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसे सजा मिले। अमित पाण्डेय के बारे में कहा कि अमित पाण्डेय ने कुछ खबरें बनाई थी जो राजनीतिक थी, ऐसी खबर सभी अखबारों में छपी भी थी तो इसके लिए अमित कैसे जिम्मेदार हो गया। आलोक ने यह भी कहा कि क्या इसे सुसाइड नोट माना भी जा सकता है ? जिस आवेदन को एक महीना पहले लिखा गया हो क्या वह सुसाइड नोट है ?

https://munaadi.com/breaking-jashpur-40-year-old-woman-was-lying-dead-in-the-bush-had-left-for-here-3-days-ago-but-on-the-waypolice-reached-the-spot-sp-also-reached/#.YmTq38Gbr68.whatsapp

आलोक ने यह भी सवाल उठाया कि जब पुलिस रायगढ़ के पत्रकारों को यह सुसाइड नोट नहीं दिख रही थी तो यह नोट सोशल मीडिया में वायरल होकर रायपुर के मीडिया तक कैसे पहुंच गया ? उन्होंने आशंका जाहिर की कि इस मामले में रसूखदार नेता और कथित ठेकेदार को बचाने पुलिस ने जानबूझकर इस लेटर को प्लांट किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्षतापूर्वक जांच करनी चाहिए नहीं तो जांच किसी भी स्वतंत्र जांच एजेंसी से कार्रवाई कि जाय।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News