जशपुर मुनादी ।। चुनाव के डेढ़ वर्ष बचे है ओर कांग्रेस इन डेढ़ वर्षो के एक एक पल को सदुपयोग करने में लगी है। इसी क्रम में जशपुर में बीते 2 दिनों से कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों को रिचार्ज किया जा रहा है। रविवार को कांग्रेस के संगठन प्रभारी बासुदेव यादब ने कुनकुरी जनपद के सभागृह में जिले भर के काँग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया और उंन्हे आगामी चुनाव में कांग्रेस की पुनः जीत के मंत्र फूंके गए ।
बैठक के बाद सभागृह से बाहर निकले संगठन प्रभारी ने पत्रकारों से औपचारिक बात चीत में कहा कि संगठन में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है ।सभी पदाधिकारियों में आपसी सामंजस्य बरकरार है और यही सामांजस्य कांग्रेस को दुबारा जशपुर में जीत दिलाएगा।
बीते दिनों सरहुल पूजा के दौरान जशपुर में देखी गयी पोस्टर गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आना था लेकिन वह नहीं आये ।अगर सीएम आते तो परिदृश्य कुछ और होता । उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ी बहुत भूल हो गयी होगी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सरहुल विनय भगत का व्यक्तिगत कार्यक्रम था ।
आपको बता दें कि बीते दिनों जशपुर के दीपु बगीचा में सरहुल पूजा के भव्य आयोजन में सीएम भूपेश बघेल का आना लगभग तय माना जा रहा था और उनके आगमन को लेकर जशपुर जिला मुख्यालय में लगाये गए पोस्टर बैनर में सिवाय विनय भगत के अलावे किसी भी जिले के विधायक या किसी कांग्रेस के नेता का फोटो नहीं था । सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अलावे न तो अन्य 2 विधायक बैनर में दिखे न जिलाध्यक्ष न ही कांग्रेस का कोई और नेता ।

