रायपुर मुनादी ।। राज्य शासन ने आईएएस के प्रभारों में फेरबदल किया है। इसमें सभी नए पांच जिलों में OSD बनाया गया है एवम 2 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। रायगढ़ नगर निगम आयुक्त का भी तबादला किया गया है। उन्हें नए जिले मोहला-मानपुर जिले का विशेष कर्तव्य अधिकारी बनाया गया है।
नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में डी राहुल व्यंकट को नए विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह सूरजपुर कलेक्टर गौरव सिंह को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है और इफ्फत आरा को सूरजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इज़के अलावा डॉ प्रियंका शुक्ला को संचालक नगरीय प्रशासन बनाया गया है।




