25-April-2022


Breaking Jashpur धर्मांतरण के खिलाफ फिर से बोली सांसद, इस बार इनपर लगाया सीधा आरोप ,कहा -ये करवा रहे हैं धर्मांतरण , पढिये पुरी खबर



जशपुर मुनादी ।। भाजपा धर्मांतरण के मुद्दे पर रूक नहीं रही है ।सरकार को लगातार धर्मांतरण के मुद्दे पर घेरते रहने वाली भाजपा ने इस बार आरोप लगाया है कि प्रदेश की सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा साँसद गोमती साय और अपने पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव द्वारा चलाये जा रहे मिशन घरवापसी की विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके बेटे प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा है कि धर्मांतरण कराने के पीछे कुछ एनजीओ गाँव गाँव मे जाकर काम कर रहे है ।

सामाजिक संगठन के आड़ में कुछ कतिपय एनजीओ संस्थाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है ओर राज्य सरकार ऐसे तत्वो को बढ़ावा दे रही है। सांसद गोमती साय ने कहा कि कुछ एनजीओ को चिन्हित करके केंद्र सरकार द्वारा कई एनजीओ संस्थानों पर रोक लगा दी गई है लेकिन कई एनजीओ अभी भी इस काम मे लगे हैं।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-these-ips-officers-of-the-state-got-promotion-they-were-made-ig-deepanshu-kabra-was-made-read-full-news-see-list/#.YmZxu6sXu9I.whatsapp

यह बताना जरूरी है कि कुछ माह पहले सांसद गोमती साय ने संसद में बयान दिया था कि धर्मांतरण नक्सलवाद से भी ज्यादा खतरनाक बनता जा रहा है।सांसद के इस बयान के बाद मिशनरीज ने सांसद के इस बयान का विरोध किया था।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-osd-posted-in-all-newly-formed-districts-d-rahul-in-sarangarh-raigad-corporation-commissioner-mohala-manpur-new-corporation-commissioner-of-raigarh/#.YmaCTgvH_8A.whatsapp

दरअसल सोमबार को सांसद गोमती साय केंद्र सरकार द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जारी सड़को की सौगात का ब्यौरा बताने कुनकुरी रेस्ट हाउस आये थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में धर्मांतरण का मुद्दा भी उठाया।

https://youtu.be/LdoL_QZGklY








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News