जशपुर मुनादी।।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा है कि मुख्यमन्त्री भुपेश बघेल अगर जशपुर आएंगे तो उन्हें राज्यपाल से परमिशन लेकर जशपुर आना होगा ।

दरअसल प्रदेश के गृह विभाग द्वारा 22 अप्रेल को जारी एक आदेश में कहा गया है कि आगामी दिनों में होने वाले कोई भी धरना प्रदर्शन रैली जुलूस भूख हड़ताल और आंदोलन के लिए सम्बंधित संगठन को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी । इस आदेश को लेकर कृष्णा कुमार राय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ऐसा करके लोकतंत्र को कमजोर तो कर ही रही है साथ ही साथ इमरजेंसी जैसा माहौल भी बनाना चाहती है । उन्होंने कहा कि सरकार को अगर ऐसा ही नियम बनाना है तो सरकार इस नियम पर कायम रहे और प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के किसी भी जिले में दौरे पर जाने से पहले राज्यपाल की अनुमति ले।राज्यपाल के अनुमति के बाद ही उनका दौरा सुनिश्चित किया जाय ।उन्होंने जशपुर पर फोकस करते हुए कहा कि जिले में जब भी सीएम आएंगे उनके पास राज्यपाल का परमिशन होना चाहिए ।
आपको बता दें कि रविवार से यह आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इस आदेश को भाजपा नेताओ के द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किए जा रहा है।भाजपा इस आदेश को इमरजेंसी से जोड़कर देख रही है । भाजपा का कहना है कि सरकार ने इस तरह के जो नियम बनाये हैं दरअसल इडके आड़ में सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है ।
यह बताना जरूरी है कि सोमबार को कुनकुरी रेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गयी थी।प्रेस वार्ता में सांसद गोमती साय ,भाजपा के बिलासपुर संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ,प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप जुदेव सहित भाजपा के अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद थे । कृष्ण कुमार राय पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे इसी क्रम में उन्होंने धरना रैली जुलूस पर लगाये गए नियमो के मुद्दे को पत्रकारों के सामने रखा और उक्त बयान दिए।

