25-April-2022


भाजपा हुई आक्रामक ,जशपुर के तीनों विधायको पर एक साथ हमला,रामपुकार को भी नहीं बख्शा और यू डी मिंज को कहा ये तो एक्सीडेंट……watch video सुनिए सांसद और भाजपा के इस बड़े नेता का पूरा बयान



जशपुर मुनादी ।। केंद्र सरकार द्वारा जिले में करोड़ो रूपये के सड़को की सौगात देने पर मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रति आभार जताने आये भाजपा नेताओं ने जिले के कांग्रेस के विधायकों एक साथ हमला बोला। यहाँ तक कि बुजुर्ग और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को भी नहीं बख्शा ।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस इतने वर्षों में जशपुर में आजतक बनवासी नेतृव नहीं खड़ा कर पाई । उन्होंने सबसे पहले पत्थल गाँव विधायक रामपुकार सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वनवासी नेतृत्व का यहाँ हाल ये है कि पत्थल गांव से आजतक रामपुकार सिंह ही चुनाव लड़ते आये और अब उनकी बेटी आरती सिंह को आगे के चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। वैसे ही कांग्रेस नेता रामदेव भगत पहले बनवासी नेता थे और आज उनके बेटे विनय भगत जशपुर के विधायक है ।कुनकुरी विधायक यूडी मिंज को लेकर उन्होंने कहा कि वह दुर्घटनावश विधायकी जीत गए ।

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार अगर रामायण प्रतियोगिता कराती है,गौ वंश को बचाने के लिए गोठान बनाती है,कांग्रेस विधायक मंदिरों का जीर्णोद्धार करते है और मंदिरों में माथा टेकते हैं तो इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि इस बात की खुशी है कि सभी हिंदुत्व को अपनाने में जुट गए है। इससे भाजपा का वोट बैंक प्रभावित हो रहा है क्योंकि भाजपा यह सब काम वोट बैंक के लिए बल्कि सनातनी संस्कृति को बचाने के लिए कर रही है ।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि कुनकुरी विधानसभा में अगर 3 वर्षो में कुछ विकास हुआ है तो वो है कुनकुरी विशप हाउस का मुख्य द्वार ।इसके अलावा कुछ विकास नहीं दिखता ।

कुनकुरी विधायक यूडी मिंज द्वारा स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण सरकार द्वारा कराए जाने सम्बन्धी दिये गए बयान का भी भाजपा नेताओं ने जवाब दिए।

https://youtu.be/WfKTxqKx7hM













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News