25-April-2022


Munaadi Exclusive- आम आदमी पार्टी कर सकती है धमाका, दूसरे दलों के कई नामचीन चेहरे हो सकते हैं पार्टी में शामिल, रायगढ़, सरगुजा सहित कई जिलों में............... पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। दिल्ली में दो बार और अब पंजाब में जीत का परचम लहराने के बाद आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है। यह पार्टी जहां गुजरात, हिमाचल प्रदेश के अलावा कर्नाटक तक में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में है वहीं उसकी नजर अब छत्तीसगढ़ में भी है। पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के कई नामचीन चेहरे इस पार्टी में आ सकते हैं।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि हालांकि कुछ नेता अभी तो कुछ थोड़ी देर सबेर से पार्टी जॉइन करेंगे। उनके अनुसार सबकी लिस्टिंग हो गई है । कई और लोगों से जहां बातचीत चल रही है तो कई लोगों से बात पक्की भी हो गई है। जल्द ही प्रदेश में बड़ा धमाका हो सकता है। यहां तक कि कई नगर निगम के पार्षद भी इस दल में आने को तैयार बैठे हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों ने अब तक कोई नाम उजागर नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि बड़े चेहरे भी इसमें शामिल हैं।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-osd-posted-in-all-newly-formed-districts-d-rahul-in-sarangarh-raigad-corporation-commissioner-mohala-manpur-new-corporation-commissioner-of-raigarh/#.YmaCTgvH_8A.whatsapp

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दो बड़े दल हैं और दोनों दलों में नीचे से लेकर ऊपर तक व्यापक रूप से गुटबाजी है। आलम यह है कि कई जिलों में गुटबाजी चरम तक पहुंच चुकी है। इधर भाजपा और कांग्रेस से नाराज लोगों का समूह इस पार्टी की ओर भी जा सकता है, इसी उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी यहां कदम बढ़ा रही है। कहा जा सकता है कि यहां नेताओं के लिए यहां नेता हंट किया जा रहा है। ऐसे में यहां कई दल प्रभावित हो सकते हैं।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-these-ips-officers-of-the-state-got-promotion-they-were-made-ig-deepanshu-kabra-was-made-read-full-news-see-list/#.YmZxu6sXu9I.whatsapp

रायगढ़ जिले में दो से चार दिनों के भीतर कांग्रेस के एक बड़े पदाधिकारी का पार्टी प्रवेश हो सकता है इसके अलावा कांग्रेस से नाता रखते वाले कुछ नाम भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस जिले में पार्टी भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्टों पर नजर बनाई हुई है। यही नहीं जनता कांग्रेस के भी कुछ नेता पार्टी के संपर्क में हैं। पार्टी में जिले के चार से पांच नामी चेहरे जल्द पार्टी जॉइन करेंगे। कुछ लोगों ने खुद 18 अप्रैल को बिलासपुर के वेलकम रैली जो राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के स्वागत में आयोजित था, में जाकर बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-big-statement-of-the-organization-in-charge-on-factionalism-within-the-congress-said-if-the-chief-minister-had-come-he-said-on-sarhul-vinay-bhagats-read-full-news-watch-vi/#.YmVfd-raVFk.whatsapp

सरगुजा जिले में भी पार्टी को बड़ा नामी चेहरा मिल सकता है, हालांकि वहां अभी थोड़ा वक्त लगेगा। सरगुजा की सियासत में भी भूचाल लाने के लिये आम आदमी पार्टी कमर कस रही है। वहां के कुछ नामी चेहर भी आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकते हैं। दिल्ली से सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकर संगठन को देखने वाले आब्जर्वर वहन के राजनीतिक घटनाक्रम पर बराबर नजर रखे हुए हैं। उनका संपर्क अभियान भी गति ले चुका है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-mp-again-spoke-against-conversion-this-time-made-a-direct-allegation-against-him-saying-he-is-getting-the-conversion-done-read-full-news/#.YmaRsauKTdA.whatsapp

इज़के अलावा धमतरी जिला, रायपुर, दुर्गादि से भी पार्टी को बड़ा चेहरा मिलने की उम्मीद है। लोगों में यह चर्चा भी शुरू हो चुकी है कि आम आदमी पार्टी जो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर में बह गई थी इस बार मजबूती से सामने आ रही है। हालांकि यह एक मिथक है कि इस प्रदेश में तीसरी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है लेकिन आम आदमी पार्टी इस मिथक को इस बार तोड़ने की भरसक कोशिश में है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News