जशपुर मुनादी।। कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी को हवा देने वाले और सँगठन को लेकर बेपरवाह रहने वाले नेताओं की अब खैर नहीं है पार्टी बहुत जल्द ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने जा रही है। जिले में कांग्रेस के संगठन प्रभारी बासुदेव यादव के दौरे के दौरान संगठन के भीतर की गड़बड़ियां सामने आने के बाद जिले के कुछ ब्लॉक अध्यक्षो की सर्जरी लगभग लगभग तय है ।हांलाकि कितने ब्लॉक अध्यक्षो की सर्जरी होगी यह नहीं बताया जा रहा है ।संगठन प्रभारी बासुदेव यादव ने सिर्फ इतना बताया कि कुछ ब्लॉक अध्यक्षो को हटाया जा सकता है और उंन्हे नोटिस भेजा जा रहा है जो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे ।
ब्लॉक अध्यक्षो की सर्जरी का को अधिकृत कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जिले के कई ब्लाकों में आज तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कोई बैठक नहीं हुई जिससे संगठन मजबूत होने के बजाय कमजोर हो रहा है ।चुनाव के भी डेढ़ वर्ष ही बचे है ऐसे में अभी से ही संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है इस लिहाज से सर्जरी जरूरी है।सूत्रों का कहना है कि जिले के 5 ब्लॉक अध्यक्षो की सर्जरी हो सकती है ।
आपको बता दें कि संगठन प्रभारी बासुदेव यादव 6 दिनों से जिले के दौरे पर हैं और इन 6 दिनों में जिले के हर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई और बैठक में जो तथ्य सामने आए उसके बाद सर्जरी का फैसला लिया गया ।

