रायगढ़ मुनादी।। इश्क में रिस्क है नामक फ़िल्म का प्रमोशन करने आये छत्तीसगढ़ी फ़िल्म के कलाकारों ने लोगों सिनेमाघरों में जाकर इस फ़िल्म को देखने का अनुरोध किया है। इस फ़िल्म में शहर के गायक राकेश शर्मा ने टाइटल सांग गया है। ये कलाकार मंगलवार को शहर के गोपी टॉकीज पहुंचे थे। मन कुरैशी इस फ़िल्म के हीरो हैं और संजय बत्रा, जो बॉलीवुड के भी कई फिल्मों में काम किया है, उनका भी इस फ़िल्म में मजबूत किरदार है।
इश्क में रिस्क हे, इस फ़िल्म के हीरो मन कुरैशी ने इस मौके पर मुनादी से बात की। उन्होंने कहा कि मेरा टारगेट बॉलीवुड की फ़िल्म करना कत्तई नहीं है। यदि बॉलीवुड से आफर आये तो फ़िल्म करूंगा लेकिन वहां रहूंगा नहीं। मैं छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी फ़िल्म का ही सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दिनोंदिन यहां के फिल्मों में निखार आ रहा है और यहां की फ़िल्म इंडस्ट्री कला और कलाकारों को संतुष्ट करने में सक्षम है।
हालांकि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई लोक कलाकार की स्थित ठीक नहीं है, जिन्होंने यहां के कला के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। सरकार को उनके पेंशन आदि जे बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार की ओर से कई पहल की गई है लेकिन मामला अभी तक फाइलों से आगे नहीं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बाकी सरकार कुछ भी सहयोग करे लेकिन कम से कम लोक कलाकारों को सम्मान दे ताकि तंगी में उनका जीवन खत्म न हो। उन्होंने कहा कि कई लोगों के ऐसे हाल देखकर पीड़ा होती है।
इस फ़िल्म के दूसरे कलाकार संजय बत्रा, जिन्होंने बॉलीवुड की फिमों के बाद कई धारावाहिकों में भी काम किया है, ने मुनादी से कहा कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री चूंकि अभी नया है इसलिए आप इसमें कमियां निकल सकते हैं लेकिन अब यह इंडस्ट्री किसी भी अन्य इंडस्ट्री से कमतर नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां बहुत संभावनाएं हैं।
यह पूछे जाने पर की दक्षिण सिनेमा ने बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया, उन्होंने कहा कि कंटेंट और दर्शकों की अपेक्षा पर खरा जो उतरेगा सफल होगा। उ होने दर्शकों की रगों को पहचाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्क्रिप्ट और कंटेंट होने पर किसी भी फ़िल्म में काम किया जा सकता है।

