बिलासपुर मुनादी।। जिले के कोटा थाना के कलार तराई गांव के एक माँ और बेटे ने एक ही रस्सी से आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टेम कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इस परिवार ने कहीं से लोन लिया था जिसका किश्त हर सप्ताह भरना होता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलारतराई निवासी कृष्णा बाई मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष व पुत्र अशोक दास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष का शव घर के म्यांर में लटका मिला। जिसकी जानकारी परिवार वालो ने कोटा पुलिस को दी। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिवार वालों का बयान दर्ज किया है।
मृतका का दूसरा बेटा संतोष दास मानिकपुरी ने बताया कि माँ कोटा में कुछ लोगो के घर बर्तन पोछा करने का काम किया करती थी। उसी से उनका घर चलता था। उसने यह भी बताया कि उसकी माँ ने कहीं से लोन लिया था जिसका किश्त प्रत्येक सप्ताह भरना पड़ता था। लेकिन मृत्यु का क्या कारण है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

