26-April-2022


Breaking jashpur रिश्वत बन गयी गले की फांस, पद से ही हटाने एकजुट हो गए सारे के सारे,एसडीएम ने कहा-एफआईआर भी ….watch video ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।।

जिले के कुनकुरी ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत जामचुआ में राशन कार्ड बनाने के नाम पर सरपँच द्वारा एक एक हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सारे वार्ड पंच एकजुट हो गए हैं और सरपँच के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर दिया है। पंचायत के 12 वार्ड पंच आज कुनकुरी एसडीएम को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति लेने आये थे । एसडीएम ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया और बहुत जल्द अविश्वास प्रस्ताव की तारीख भी तय कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह से इस पंचायत में राशन कार्ड बनाने के नाम पर एक हजार रिश्वत लेने का मामला गरमाया हुआ है । इस मामले ने तब और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब एक मृत महिला का राशन कार्ड बनाने के नाम पर भी एक हजार का रिश्वत ले लिया।

बीते दिनों ग्राम पंचायत के 54 राशनकार्ड धारी जनपद सीइओ और स्थानीय विधायक यूडी मिंज के पास शिकायत करने पहुँच गए थे।शिकायत के बाद मामले की जाँच भी शुरू कर दी गयी लेकिन जब इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे पंचायत के वार्डपंचों ने सरपँच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया ।

इधर इस मामले में एसडीएम रवि राही ने बताया कि पूर्व की शिकायतों के आधार पर जाँच की जा रही है और इस मामले में सरपँच और सचिव को नोटिस भी जारी किया गया है और जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एफआईआर भी कराया जाएगा ।

https://youtu.be/LmUGi3hXsek








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News