26-April-2022


Munaadi big breaking - अब इस कांग्रेसी नेता ने खोला मोर्चा, कहा- जब मुख्यमंत्री का पिता और विधायक का बेटा हो सकता है गिरफ्तार तो भाजपा नेता ……………. पढ़िए पूरी खबर


रायगढ़ मुनादी।। शहर की सियासत फिर से गर्म हो गयी है। इस बार भजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता विभाष ठाकुर ने ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की है। जिला भाजपाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के ही एक महिला कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ की FIR दर्ज करवाई है।

हालांकि यह मामला 1 अप्रैल का है जब पीड़ित महिला कार्यकर्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इज़के बाद 5 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में IPC के धारा 354 के तहत पुलिस ने मामले में FIR कर लिया था। इसके कुछ दिन बाद भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी उसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इसके बाद माना जा रहा था कि पुलिस जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मुद्दे पर कांग्रेस के किसी नेता ने भी कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया । लेकिन अभी कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर ने कोतवाली थाने में ज्ञापन देकर उमेश अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग की है।संभवतः यह पहला मौका है जब पार्टी की ओर से इस तरह की पहल हुई हो।

विभाष सिंह के साथ कई गाड़ियों का काफिला भी था। विभाष सिंह ने इस मौके पर कहा कि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री का पिता, जिले में विधायक का बेटा गिरफ्तार हो सकता है तब जिला भाजपाध्यक्ष की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पर दवाब डालने के लिए थाने का घेराव और मुख्यमंत्री के मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस नेता विभाष सिंह ने यह भी कहा कि आरोपी भाजपा का, पीड़िता भाजपा की तो इसमें मुख्यमंन्त्री के खिलाफ नारेबाजी क्यों कि गई थी। उन्होंने पोल8वे को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सात दिनों के अंदर भाजपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News