27-April-2022


Jashpur breaking जिला काँग्रेस की बैठक पर बवाल , भाजपा सांसद ने जताई आपत्ति, कहा-हम भी उसी जगह करेंगे पार्टी की बैठक , अधिकारी बचाव के मुद्रा में ,कहा-मैने ऐसा नहीं किया, पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।। इतने सालों बाद पहली बार हूई जिला काँग्रेस कमेटी की बैठक भी विवादों से घिरती हूई नजर आ रही है।दरअसल 3 दिन पहले पहली बार कुनकुरी में संगठन प्रभारी बासुदेव यादव की मौजूदगी में जिला काँग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी बैठक में जिले भर के काँग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे और 2घण्टे बाद बैठक खत्म हो गयी लेकिन इस बैठक के खत्म होने के बाद बैठक को लेकर भाजपा ने पेंच फंसा दिया।

भाजपा को इस बात से आपत्ति है कि आखिर जिला काँग्रेस कमेटी की बैठक जनपद सभागार में क्यों हुई ।भाजपा सांसद गोमती साय ने कहा है कि जनपद सभागार अगर राजनीतिक दलों के बैठक और कार्यक्रमो के लिए बनाया गया है तो भाजपा भी अब इसी जनपद सभागार में बैठक करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी राजस्व का नूकसान न हो भाजपा इसका ध्यान रखते हुए जनपद को सभागार का भाड़ा भी देने को तैयार है ।

गोमती साय ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में कहा है कि काँग्रेस पार्टी सरकारी मशीनरियों का इस हद्द तक दुरुपयोग करेगी ऐसा नहीं सोंचा गया था लेकिन काँग्रेस सत्ता के मद में इस कदर चूर हो गई है कि इन्हें यह भी नहीं पता कि जनपद सभागार राजनीतिक दलों के बैठक के लिए नहीं बना है ।

इस मामले में जब एक काँग्रेस नेता से बात की गई तो उन्होंने इस मसले को मजाक में लिया और मजाकिया लहजे में कहा कि प्रदेश में सरकार हमारी है हम बैठक कहीं भी करेंगे । सांसद चाहे तो टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस में बैठक कर सकते हैं क्योंकि एक्सचेंज ऑफिस सेंट्रल का है ।

इधर इस मामले में जब कुनकुरी जनपद सीईओ लोकहित भगत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जनपद सभागार में बैठक करने की कोई अनुमति नहीं दी गयी है न हीं उन्हें यह बताया गया था कि जनपद सभागार में काँग्रेस कमेटी की बैठक हो रही है।उन्होंने कहा कि उंनसे कुर्सियां मांगी गई थी उन्होंने कुर्सियां उपलब्ध जरूर करवाई थी ।उन्होंने आगे कहा कि-मुझे लगा कि बैठक विधायक कार्यालय में होगी लेकिन बाद में पतां चला कि बैठक जनपद के सभागार में ही कर ली गयी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News