पत्थलगांव मुनादी।। पत्थलगांव में फिर एक बड़े हादसे ने युवक की जान ले ली है जहां एक यात्री बस ने अम्बिकापुर रोड़ में एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है गौरतलब है कि रेस्ट हाउस पारा निवासी ताजुद्दीन अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र मोटरसाइकिल से जा रहा था इसी बीच अंबिकापुर की ओर से आ रही एक यात्री बस गुजर रही थी की इसी दौरान नाबालिग बस की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दुर्घटना में नाबालिग का सिर बुरी तरह कुचल गया । जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और एसडीओपी तथा टीआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने ट्रैफिक क्लियर कराते हुए शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है । आप घटना को वीडियो में भी देख सकते हैं कि घटनास्थल के बगल में ही किस तरह वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ी हुई है जिसके बगल में ही हादसा हो गया ।
अम्बिकापुर रोड़ में नहीं है पार्किंग व्यवस्था
ज्ञात हो कि अम्बिकापुर रोड़ में सबसे ज्यादा ट्रैफिक के हालात बन चुके हैं जहां तेज फर्राटे से गाड़िया दौड़ती है कुछ दिन पहले बीटीआई चौक इलाके के पास भी हादसा हुआ था जिसकी वजह इस सड़क में व्यापारिक प्रतिस्ठान हैं जहां पार्किंग की व्यवस्था तो है नही किंतु बड़ी बड़ी दुकानें खोल दी गई हैं जिससे शहरवासी सहित मोहल्लेवासी भी भारी परेशान हैं आलम यह है कि लोगों के घर के सामने आकर दूसरे लोग घंटो गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं जिससे लगातार ट्रैफिक की समस्या से नागरिकों को परेशान होना पड़ता है किंतु इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही है जो भारी परेशानी बनी हुई है ।
कुछ दिनों पहले की कार्रवाई फ्लॉप
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रशासन द्वारा दुकानदारों के आगे फैलाये जाने वाले सामग्री एवं बोर्डों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटाने की चेतावनी दी थी लेकिन कुछ दिनों बाद बेपरवाह व्यवसायियों द्वारा फिर से एक बार वही हालात बना दिए गए हैं लगातार सड़क अतिक्रमण जारी है जो ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह है जो पत्थलगांव शहर में कई वर्षों से बनी हुई है लेकिन बेपरवाह लोगों को इससे कोई सरोकार नही है ये हालात पत्थलगांव में बने हुए हैं जिसके कारण यातायात व्यवस्था चौपट होना लाजिमी है ।

