27-April-2022


अब जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, कहा-किसानों से हो रही है जबरन वसूली, असे अधिकारियों को ………….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। अभी तक प्रदेश के विपक्षी ही राज्य में भ्रष्टाचार होने की बात करते थे लेकिन अब कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी किसानों से वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। यहीं उन्होंने जहां ऐसे अधिकारियों के संपत्ति की जांच की मांग की है वहीं किसानों से वसूली गयी राशि को भी वापस कराए जाने की मांग की है। दरअसल जिले में भ्रष्टाचार से कांग्रेस नेता भी परेशान हैं।

उक्त आशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा शर्मा ने बताया है कि घरघोड़ा एवं तमनार हल्का के कुछ पटवारी सीधे-साधे किसानों को बेवजह परेशान कर चक्कर पर चक्कर लगवा रहे हैं। हल्का नंबर के प्रभावित किसानों के संबंधित दस्तावेजों में बेवजह किसानों को परेशान किया जा रहा है तथा अवैध उगाही की भी शिकायतें मिल रही है जिससे कि किसान हताश हो रहे हैं और लगातार कुछ पटवारियों के मनमानी से परेशान होकर शिकायतें ऊपर शिकायतें आ रही है।

https://munaadi.com/how-the-child-was-hit-by-a-speeding-bus-see-the-live-picture-of-the-speed-of-death-and-know-why-the-accident-happened-read-the-full-report/#.YmjymQ-OGhk.whatsapp

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार घरघोड़ा एवं तमनार क्षेत्र में कोयले की खदान होने के कारण शासकीय एवं प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों की जमीनों को भू अर्जन किया गया है जिससे कि किसानों को निर्धारित मुआवजा भी दिया गया है तथा आगे भी देना है इस संबंध में क्षेत्र के कुछ हल्का पटवारियों द्वारा किसानों की जमीनों के रिकॉर्ड अनुसार दस्तावेज सुधरीकरण रिकॉर्ड दुरुस्ती फावती एवं नामांतरण सिमाकंन आदि संबंधी कई शिकायतें सामने आई है जिस पर रायगढ़ जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राजा शर्मा ने इन शिकायतों पर प्रमुखता जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए जिला कलेक्टर भीम सिंह को पत्र भी लिखा है जिस पर किसानों को बेवजह दस्तावेज के लिए कुछ पटवारियों द्वारा भटकाया जा रहा है और चक्कर पर चक्कर पेसी दे दी जा रही है जिससे कि किसान परेशान है ऐसे में छत्तीसगढ़ की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कांग्रेस की सरकार किसानों की हितैषी सरकार का घरघोड़ा एवं तमनार क्षेत्र के किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है इसलिए किसान दुखी और हताश है।

https://munaadi.com/ruckus-over-jashpur-breaking-district-congress-meeting-bjp-mp-raised-objection-said-we-will-also-hold-party-meeting-at-the-same-place-the-officer-on-the-defensive-said-i-did-not-do-this-read/#.YmjMPYpbD84.whatsapp

उन्होंने आगे कहा कि घरघोड़ा तहसील ऑफिस में, भूअर्जन में गई जमीनों के मुआवजे पर चेक वितरण के लिए संबंधित विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा चेक के बदले में कमीशन की फिक्स राशि की मांग की जाती है जो कि अवैध है इस पर जिला प्रशासन को गौर करना चाहिए जिससे कि किसान को अपने हक की राशि प्राप्त हो और किसान सरकार से संतुष्ट रहें जितने भी विभिन्न शिकायतें आई हैं इसकी जांच के लिए छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की जाएगी और दोषी अधिकारी पर कार्यवाही एवं चल अचल संपत्ति की जांच की मांग की जाएगी।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-has-become-a-bribe-everyone-united-to-remove-them-from-the-post-sdm-said-fir-too-watch-video-read-full-news/#.YmgFwdgW1vo.whatsapp

घरघोड़ा तमनार कोयला खदानों में गई किसानों की जमीन की मुआवजा राशि चेक के बदले किन-किन किसानों से कितना कमीशन के रूप में राशि अधिकारी और कर्मचारी को दिया गया प्रभावित ग्रामों में रायगढ़ जिला किसान कांग्रेस की एक समिति जल्द गठित कर किसानों से गांव गांव जाकर संपर्क किया जाएगा घरघोड़ा एवं तमनार क्षेत्र के कोयले की खदान में गई जमीन के बदले मुआवजा की राशि में कितने की कमीशन खोरी राशि की मांग अलग-अलग किसानों से ली गई है सूची तैयार की जाएगी तथा प्रभावित किसानों को उनके संपूर्ण मुआवजा की राशि दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से जल्द शिकायत कर राशि वापस की मांग की जाएगी ।

जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा जल्द ब्लॉक स्तरों में समिति गठित करेगी तथा किसानों से संबंधित समस्या शिकायतों का निवारण किया जाएगा और हर ब्लॉक में किसान समस्या निवारण संपर्क के नंबर जारी किया जाएगा जिससे कि किसानों को अपनी शिकायतें एवं समस्या फोन मोबाइल के माध्यम से बताने में आसानी होगी समिति गठित होने से पहले कृपया इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
7389466102
9179168275
8269015317
7987012559
8269015317








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News