जशपुर मुनादी।। अभी कुछ दिन पहले की ही बात है, कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते स्वास्थ्य विभाग के साथ नगरीय निकायों को एलर्ट मूड में निर्देशो से लाया था, जहाँ स्वास्थ्य विभाग को लू से निपटने को आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने को कहा था, वहीं निकायों को सार्वजनिक जगहो पर पेय जल की व्यवस्था करने की हिदायत दी थी।
पर इस बार पेय जल की व्यवस्था जशपुर पुलिस की सोशल पुलिसिंग का नमूना बग़ीचा पुलिस ने
"विश्वाश" के तहत करती दिखी, अभी कुछ दिन पहले ही जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने इस गर्मी को देखते पुलिस थाना और चौकियों की तरफ से इस सेवा के कार्य को "विश्वास" के साथ करने को कहा था, हम आपको यह भी बता दें एसपी विजय अग्रवाल की शुरू किए गए इस कार्यक्रम "विश्वास" को पुलिस की त्रैमासिक पत्रिका "न्यूज लेटर" में भी जगह मिली थीं, ये वही कार्यक्रम है जिसे मुख्यतः कहें तो पुलिस और पब्लिक के बीच पार्टिशपेशन को लगातार बढ़ाने के लिए चौपाल, सेवा से लेकर कई तरह की एक्टिविटी की जाती है, जो जशपुर पुलिस को अलग पहचान भी नित दे रही है।
इसी क्रम में बग़ीचा पुलिस ने बग़ीचा बस स्टैंड में पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए प्याऊ खोलकर थाना प्रभारी एस आर भगत और राजस्व विभाग की तरफ से बग़ीचा तहसीलदार अविनाश चौहान उपस्थित होकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को पानी भी पिलाते नजर आए, यानी वो संवाद कायम करते दिखे जिसकी अपेक्षा आम नागरिक इन सरकारी विभागों से करता है।
पर दुखद यह भी है कि मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशो के बावजूद बग़ीचा नगर पंचायत बग़ीचा में कही भी सार्वजनिक जगह पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करते अभी तक दिखाई नही दी है। वहीं यह भी बताना आवश्यक होगा कि बग़ीचा बस स्टैंड और अस्पताल परिसर में वाटर एटीएम अब तक धूल फांकते ही नजर आ रहे हैं।

