28-April-2022


मुहूर्त निकल गया तो दुल्हन ने दूसरे के गले में डाल दी वरमाला, बारात बैरंग वापस लौटी, नशे में टुन्न बारातियों के साथ घरातियों ने……… पढ़िए पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। दूल्हे को अपनी शादी में मस्ती करने भारी पड़ गया। शराब के नशे में टुन्न दूल्हे ने अपनी शादी में इतना नाचा की शादी की शुभ मुहूर्त ही निकल गयी। मुहूर्त निकल जाने से नाराज लड़की की पिता ने बारातियों को बैरंग वापस भेज दिया और दुल्हन की शादी बारात में आये अपने ही एक रिश्तेदार के बेटे से करा दी। मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा की है।

बताया जाता है कि 24 अप्रैल को बुलढाणा जिले मलकापुर पंगरा गांव में एक शादी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारात जैसे ही लड़की वालों के घर पहुंची, दूल्हे राजा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगे। वह नशे में धुत थे, इसलिए मगन हो गए। नाचते-नाचते शादी का शुभ मुहूर्त चूक गए।

https://munaadi.com/selection-was-done-by-taking-trial-in-the-night-playing-with-the-game-and-players-like-this-when-the-video-went-viral-people-read-full-news/#.Ymo2395dyQI.whatsapp

लड़की के पिता का आरोप है कि मुहूर्त से चूके दूल्हे ने शराब पी रखी थी। वह नशे धुत था, इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। बारात मुहूर्त निकलने के बाद उनके घर पहुंची। दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा।

https://munaadi.com/now-even-in-nagalok-illegal-recovery-from-the-poor-direct-allegation-of-district-vice-president-the-broker-is-doing-work-like-this-when-this-officer-shrugged-the-ceo-said-tell/#.YmozrtKACUg.whatsapp

बारात में इतनी देर होने का कारण पूछा तो बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। फिर घरातियों ने भी उनका जोरदार 'स्वागत' किया और बगैर खाना खिलाए लौटा दिया। आखिरकार जिस की शादी होना थी वह बैरंग लौटा और अन्य भाग्यवान की किस्मत खुल गई। इसे कहते हैं चट मंगनी, पट ब्याह।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-a-soldier-commits-suicide-again-in-bastar-commits-suicide-by-shooting-himself-bengals-read-full-news/#.YmoyRYaQoBc.whatsapp

लड़की के पिता का कहना है कि बारात घर तक आ चुकी थी, अगर बेटी की शादी नहीं होती तो बदनामी होती। इसलिए मौजूद रिश्तेदारों से सलाह लेकर दूर के रिश्तेदार युवक से अपनी बेटी की शादी कर दी। दुल्हन भी इस विवाह से खुश है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News