29-April-2022


बच्चे को साथ लेकर जाती थीं भीख मांगने और चोरी की वारदात को देती थीं अंजाम, पुलिस ने ऐसे पकड़ा शातिर महिलाओं को….पढ़िये पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी।। भिखारी बनकर बच्चों के लिए खाना मांगने की आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नगदी रकम, सोने चांदी के गहने के अलावा मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार हुई ये महिलाएं दुध मुहे बच्चे का भूखे होने का हवाला देकर लोगों के घरों में घुसती थी और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटा के डोंगरीपारा में रहने वाली अनिता श्रीवास रोजाना की भांति गुरुवार की सुबह भी अपने काम पर गई थीं। इस दौरान उसकी बेटी पूजा घर में अकेली थी। इस दरम्यान सुबह करीब 8.30 बजे घर में तीन महिलाएं दो दूध मुंहे बच्चों को लेकर भीख मांगने आई और कुछ खाने के लिए मांगा। उन्हें देखकर पूजा चावल लेने के लिए अंदर कमरे में गई। इतने में एक महिला दूसरे कमरे में घुस गई और बैग लेकर बाहर निकल रही थी।

तभी चावल लेकर कमरे से बाहर निकल रही पूजा ने उस महिला को देख लिया और उसे यह समझते देर नहीं लगा कि उन महिलाओं ने उनके घर मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। जब तक पूजा उन्हें पकड़ने की कोशिश करतीं, तीनों महिलाएं भाग निकलीं। महिलाओं ने जिस बैग को लेकर भागा उसमे सोने चांदी के गहने व नगदी रकम रखे हुए थे। पूजा ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।

इस अनोखे ढंग से चोरी की वारदात के बाद महिला चोर गिरोह को दबोचने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस की अलग-अलग टीम चौक चोराहों के अलावा गली मोहल्लों में घूम-घूमकर महिलाओं की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाजारपारा में रहने वाले धनंजय गुप्ता के घर से भी इन्ही महिलाओं ने मोबाइल व रुपए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

भिखारी बनकर एक के बाद चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला चोर गिरोह की तलाश में पुलिस के साथ साथ मोहल्ले वासी भी जूट गए। तभी कुछ लोगों ने कोटा के नाका चौक में दो बच्चों के साथ तीन महिलाओं को देख लिया। उन्होंने महिलाओं को रोक कर रखा था। इस दौरान पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस पूजा श्रीवास को लेकर वहां पहुंची, तब पूजा ने महिलाओं को पहचान लिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम सुकंती सुबल 40 साल, सपना देवी 28 साल और सुधा देवी खैरवार 30 साल निवासी बिलासपुर के उसलापुर में रहना बताया। पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी के मोबाइल के साथ ही गहने व नगदी रकम बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News