30-April-2022


Munaadi Breaking- बारात में नाचने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवक को इतना पीटा की हो गई मौत, दो गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर



महासमुंद मुनादी।। बारातियों में नाचने को लेकर उठे विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक बरती युवक की जान चली गई। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरा अन्य फरार बताया जाता है। मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का है। मृतक का नाम लमकेनि निवासी राजकुमार सिदार है।

पुलिस ने बताया कि लमकेनी से छीबर्रा बारात आई थी। इसी दौरान सभी लोग बारात नाच गा रहे थे तभी बारातियों और छिबर्रा गांव के लोगो के बीच नाचने की बात को लेकर आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया जहां तीन अज्ञात लोगों ने डंडा, बेट और लोहे के रॉड से सिदार पर प्राणघातक हमला कर दिये थे। इस हमले में दीदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में खोजबीन करके दो आरोपियों को पकड़ा अबकी घटना में शामिल तीसरे युवक को अबतक पकड़ा नही जा सका है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाठी, डंडे, बेट और लोहे की रॉड को आरोपियों से जप्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सरायपाली थाना क्षेत्र के छीबर्रा गांव के हरीश प्रधान (34) और वर्ष साकिन ग्राम छीबर्रा थाना सरायपाली(2) जितेंद्र प्रधान (26) के रूप में हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News