जशपुर मुनादी ।। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज अक्रामक मुद्रा में दिखे।उन्होंने आज जशपुर के एक गाँव कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि 16 तारीख को वह जशपुर में रहेंगे ।सबसे पहले वह जेल जाएंगे उसके बाद किसी को जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में छोटा इमरजेंसी लागू कर दिया है ताकि प्रदेश की जनता की आवाज को दबाया जा सके । अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना ,रैली करना ,धरना प्रदर्शन करना आम जनता का मौलिक अधिकार है जिसको लेकर सरकार ने काला कानून बना डाला और रैली धरना के लिए परमीशन लागू कर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार को 15 मई तक काला कानून वापस लेने का अल्टीमेटम दिया है और अगर 15 मई तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो 16 मई को जेल भरो आंदोलन होगा और वह 16 मई को जशपुर में रहकर सबसे पहले जेल जाएंगे ।
आपको बता दें कि जशपुर जिले के पंडरीपानी-फरसाबहार मंडल के गंझियाडीह शक्तिकेंद्र के जामटोली बूथ में विस्तारक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे ।इस अवसर पर पुरुषोत्तम सिंह , वेदप्रकाश भगत , देवशरण साय , तेजेश्वरी सिंह श्रीमती सुनीता भोय , शिव कुमार साय , दीपक चौहान, रितिक गुप्ता, रणजीत सिंह भाटिया एवं, जय कृष्ण साय उपस्थित थे।
सुनिए बीजेपी अध्यक्ष की पूरी बात ,Watch वीडियो

