रायगढ़ मुनादी।। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गारे पेलमा IV/4 माइंस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत “आगाज एक नई पहल संस्था, रायगढ़” के संयुक्त तत्वावधान में “(SLWM) ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से सतत एवं समग्र परिवर्तन की एक पहल” के तहत पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को ठोस एवं तरल अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, उपचार, पुनर्चक्रण एवं सुरक्षित निपटान के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान SLWM अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी शपथ, प्रेरणादायक संवाद, सम्मान समारोह एवं गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने ग्रामीणों को घर एवं पंचायत स्तर पर कचरे के उचित प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रावती तुलसी सिदार, उपसरपंच सहित “आगाज एक नई पहल संस्था” की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका इजारदार, राजेंद्र साहू, जय चौहान, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की CSR हेड श्रीमती रंजना नाग, अभिरूपा सरमाधिकारि, नीलकंठ पटेल एवं आंचल चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के लगभग 200 युवा, महिलाएं एवं किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति समुदाय में सकारात्मक जागरूकता बढ़ेगी। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं सहभागी बनाने का संदेश दिया गया।



