08-May-2022


Jashpur big breaking शव यात्रा के दौरान भगदड़ , शव छोड़कर भागे लोग, पिंड क्रिया के दौरान मधुमक्खियों ने …..



जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर कुनकुरी से आ रही है ।यहाँ शव यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने शव यात्रा में शामिल सैंकड़ो लोगो पर हमला कर दिया।


घटना उस वक़्त घटिट हूई जब नगर के व्यवसायी सौरभ बंसल और उनकी पत्नी निशु बंसल का शव श्मशान घाट ले जाने से पहले पीपल के पेड़ के पास शव रखकर पिंड दान की प्रक्रिया शुरू कर रहे थे। शव को जैसे ही पीपल के नीचे रखा गया और पिंडदान की प्रक्रिया शुरू ही हूई थी कि मधुमक्खियों ने लोगो पर हमला कर दिया। मधुमक्खियो का हमला होते ही लोग शव छोड़कर भागने लगे।सैंकड़ो की भीड़ के बीच भारी भगदड़ मच गई ।लोग जान बचाकर जिधर पाए उधर भागने लगे । कोई किसी के घर की ओर भागने लगा कोई पानी मे कूदने लगा तो किसी ने जंगल की राह पकड़ ली।

चश्मदीदों ने बताया कि कई लोग मधुमखियों की चपेट में आ गए ।उन्हें अस्पताल ले जाया गया है । काफी देर तक शव पीपल पेड़ के नीचे रखा रहा।बाद में जब मधुमक्खियों का कोप शान्त हुआ तब जाकर शव श्मशान घाट की ओर रवाना हो पाई।

आपको बता दें कि बीती रात नगर के कपड़ा व्यवसायों सौरभ अग्रवाल और उनकी पत्नि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News