11-May-2022


Breaking News खेत में मिली लाश,चाकू मारकर हत्या, लाश की हुई शिनाख्ती ,यहाँ का रहने वाला मृतक और हत्या का कारण…..




रायपुर मुनादी।। राजधानी रायपुर से सटे निमोरा गांव में एक शख्स की चाक़ू मार कर हत्या कर दी गई | हटाया की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए है | घटना देर रात की बताई जा रही है | सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में लाश पड़ी हुई दिखाई दी तो उन्होंने तत्काल सुचना पुलिस को दी | सूचना पर मौके में पहुंचकर पुलिस ने लाश अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है | फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है | 


पुलिस के मुताबिक ग्राम निमोरा के ग्रामीणों ने सुचना दी की खेत में शव पड़ा है | जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है | विवेचना की जा रही है | मृतक का नाम कार्तिक मनहरे बताया जा रहा है | मृतक आदतन शराबी बताया जा रहा है | मृतक के पास शराब की बोतले भी पड़ी हुई थी | पुलिस को शक है कि रात में अपने दोस्तों के साथ शराब पिने बैठे होंगे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा | जिसके बाद घटना को अंजाम दिया होगा | बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है |








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News