12-May-2022


बारात आने से पहले दुल्हन के पिता की करने लगे पिटाई , 10 युवको के खिलाफ मामला दर्ज , इस बात पर आरोपियों ने खड़ा कर दिया फसाद ,पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। 11 मई को चैंकी जुटमिल में पुनीराम कुर्रे पिता मनीराम कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी कांशीराम चैक गांधी नगर द्वारा उसके मोहल्ले के 10 लड़कों पर नामजद शराब के लिये रूपये मांगकर गाली गलौच, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्टकर्ता बताया कि 10 मई को इसकी लडकी निकिता कुर्रे की शादी थी धमतरी से इसके घर बारात आये थे।


पुनीराम कुर्रे बारातियों के स्वागत में लगा हुआ था कि रात करीब 11ः30 बजे मोहल्ले का दिलीप जायसवाल, साहिल भारद्वाज और उसके साथी पुनीराम कुर्रे को आज तुम्हारे बेटी का शादी है हम लोगो को शराब पीना है शराब पीने के लिये 2 रूपये दो कहकर रूपये मांगे। तब पुनीराम अभी मेरे पास रूपये नहीं है बारातीयों को बिदा हो जाने दो कल शराब पिला दुंगा।


बोला इतने में सभी एक साथ मिलकर गन्दी गन्दी गाली गलौच कर लाठी डण्डा, हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मोहल्ले के लोग बीच बचाव किये।

रिपोर्ट पर आरोपियों पर थाना कोतवाली(चैकी जूटमिल) में धारा 147,148,294,506,323,327 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की धरपकड़ की गई जिसमें आज दोपहर 2 विधि के साथ संघर्षरत बाल अपचारियों तथा आरोपी साहिल भारद्वाज पिता दीपक भारद्वाज उम्र 20 साल निवासी काशीराम चैक गांधी नगर चैकी जूटमिल, दिलीप जयसवाल पिता मनहरण जयसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी सराईंभद्दर चैकी जूटमिल को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News