जशपुर मुनादी।। डोंगरगढ़ को जिला बनाये जाने के बाद पत्थल गांव को जिला बनाने की मांग फिर से उठने लगी है। पत्थलगांव को जिला बनाने को लेकर नगर के चौक पर लगातार 5 दिनों से नगरवासी धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को धरने पर बैठे नगरवासियों से ज्ञापन लेने पत्थलगांव एसडीएम धरनास्थल पर पहुंचे और नगरवासियों से ज्ञापन लिया । ज्ञापन में पत्थलगांव को बहुत जल्द जिला बनाने की मांग की गई है।
जिला बनाओ संगठन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नागरिक रविन्द्र सिंह भाटिया ने कहा कि पत्थलगांव कई सालों से जिला बनने के क्यू में है लेकिन राजनीतिक दलों की अनदेखी के चलते आज तक पत्थलगांव जिला नहीं बन सका ।
यह बताना जरूरी है कि यह मांग बहुप्रतीक्षित है।भाजपा सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह द्वारा 2013 में चुनाव से पहले पत्थलगांव को जिला बनाने के संकेत ढिये थे ।इस संकेत के बाद 2013में 35वर्षो बाद भाजपा की जीत हुई थी लेकिन बावजूद इसके तात्कालीन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया न ही वर्तमान सरकार के द्वारा इस बाबत कोई पहल की गई ।आखिर में नगरवासियो ने दलीय राजनीति से ऊपर उठकर एकबार फिर से पत्थल गाँव को जिला बनाने की आवाज की बुलंद करना शुरू कर दिया है।

