14-May-2022


गरीबो का आशियाना उजाड़ने का विरोध करने कलेक्टर कार्यालय पहुँची इस नेत्री को एसडीएम ने चिल्लाते हुए कह दी ऐसी बात , कार्यकर्ताओ ने मचा दिया हंगामा ,कहा-तबतक नहीं जाएंगे जबतक एसडीएम को….



मुनादी डेस्क ।। एसडीएम और आम आदमी पार्टी की नेत्री के बीच हॉट टॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल इस वीडियो में एसडीएम आप नेत्री को नॉनसेंस लेडी बोलते हुए देखे सुने जा रहे है। हांलाकि एसडीएम और आप नेत्री दोनो के बीच जमकर बहस हो रही है और दोनो एक दूसरे को शट अप बोल रहे है।यू शट अप बोलने के क्रम में एसडीएम ने आप नेत्री को नॉनसेंस लेडी बोल दिया।

पूरा मामला ग्वालियर के फूटी कॉलोनी के गरीब लोगों का मकान तोड़े जाने से जुड़ा हुआ है।यहाँ अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए कई लोगो के घर तोड़ दिए गए ।इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कांर्यकर्ता आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह तोमर के नेतृत्व में कलेक्टर से मिलना चाहते थे लेकिन एसडीएम सीबी प्रसाद नहीं चाहते थे कि आप कांर्यकर्ता कलेक्टर से मिले।उनका कहना था कि आप कांर्यकर्ता उन्हें ही ज्ञापन दे । जबकि आप कांर्यकर्ता अपनी जिद्द पर थे और किसी भी सूरत में कलेक्टर से मिलना चाहते थे ।इसी बात को लेकर आप कार्यकर्ताओ और एसडीएम के बीच बहस शुरू हो गयी।बहस के दौरान आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह तोमर जब सामने आयी तो बहस और तेज हो गई और मामला यू शट अप -यू शट अप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल तक पहुँच गया।

एसडीएम के इस रवैये के खिकाफ़ आप कांर्यकर्ता एकबारगी भड़क गए और कलेक्टर कार्यालय में हंगामा शुरू हो गया । मीनाक्षी सिंह ने कलेक्टर को एसडीएम का वीडियो पेश कर एसडीएम की लिखित में कलेक्टर से शिकायत की है और कहा है कि जबतक एसडीएम सीबी प्रसाद के खिकाफ़ कार्रवाई नहीं होती आम आदमी पार्टी आंदोलन जारी रखेगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News