14-May-2022


Jashpur breaking जंगल से भटककर बस्ती पहुँच गया जंगली जानवर और जा गिरा कई फीट नीचे, इसे देखने गाँव वालों की लगी भीड़ ,रेस्क्यू करने पहुंचा वन विभाग



जशपुर मुनादी।। खबर जिले के पत्थल गाँव से आ रही है। यहाँ एक हिरन 25 फीट नीचे कुएं में जा गिरा है। हिरन का रेस्क्यू करने वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गयी है।

घटना पत्थलगांव से लगे सुरेशपुर की है।बताया जा रहा है कि शनिवार अहले सुबह जंगल से भटक कर एक हिरन सुरेश पुर बस्ती में आ पहुंचा और भागने के दौरान एक कुएं में जा गिरा।सुबह सुबह जब कुछ लोगो की नजर हिरन पर पड़ी तो हिरन देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने पहले खुद से कोशिश करके हिरन को कुएं से निकालना चाहा लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो वन विभाग को सूचना दी।वन विभाग मौके पर पहुँच गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News