14-May-2022


Breaking jashpur इस ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव का आया सबसे अनोखा मामला , वार्ड पंचों ने तो अविश्वास के पक्ष में वोट किया ही किया सरपँच ने भी कर दिया …..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

खबर जिले के बगीचा से है यहां की एक महिला सरपँच ने अपने ही खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में अपने ही खिलाफ मतदान कर दिया और सरपँच पद से हट गई।

मामला बग़ीच जनपद पंचायत के डोभ ग्राम पंचायत का है।शुक्रवार को ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के द्वारा महिला सरपँच शस्टी नागेश के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और सारे के सारे वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़ गए ।अविश्वास प्रस्ताव में मतदान करने का अधिकार सरपँच को भी होता है लेकिन सरपँच ने भी अपना वोट खुद को नही दिया।

पंचायत इंस्पेक्टर बीरबल लकड़ा ने बताया कि सरपँच सहित कूल 17 वार्ड पंच है जिनमे एक वार्ड पंच उपस्थित नहीं हुआ।कूल 16 वोट पड़े जिसमें 1वोट निरस्त हो गया और 15 के 15 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़ गए ।इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया ।

बताया जा रहा है कि इस ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यो में बाहरी पंचायत के लोगो के दखल से सभी वार्ड पंच नाराज थे और नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने सरपँच के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाया था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News