रायगढ़ मुनादी।। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की दसवी की परीक्षा में रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मुस्कान की इस चमकती सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है, माता-पिता के जहां मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तो वहीं रिश्तेदार और मित्रों ने फोन पर शुभकनाएं दी है।
रायगढ़ जिले के छात्रों के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा में प्रतिवर्ष टाॅप 10 की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर पूरे जिले को गौरान्वित किया जाता रहा है। इस वर्ष की परीक्षा में रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में रहने वाली 10वीं की छात्रा मुस्कान अग्रवाल 98.12 अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में उसने दूसरे स्थान में अपने नाम दर्ज कराया है।
मुस्कान ने इसका श्रेय अपने पिता श्याम सुंदर अग्रवाल, माता शीतल अग्रवाल के अलावा अपने सभी शिक्षकों को देना चाहती है। मुस्कान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी उसने प्रतिदिन 5-6 घंटे की लगातार पढाई कर आज ये मुकाम हासिल किया है। जिस तरह की उसने तैयारी की थी मुस्कान को पता था कि इस बार के बोर्ड एग्जाम में उसका परिणाम अच्छा आने वाला है।
मुस्कान ने यह भी बताया कि आगे की तैयारी वह कामर्स लेकर चाटर्ड एकाउंटेंड बनना चाहती है। इसके अलावा अपने जूनियर छात्रों को संदेश देते हुए कहना चाहती है कि परीक्षा की तैयारी के लिये पूरी जोर लगाकर मेहनत करें और एक लक्ष्य निर्धारित करें सफलता मिलती जरूर है।

