राजनांदगांव मुनादी।। दो दिन पूर्व सहारा के दो डायरेक्टर्स को गिरफ्तार करने के बाद राजनांदगांव पुलिस ने राजस्थान के सिरोही से आदर्श कोऑपरेटिव सोसायटी के 2 डायरेक्टर को हिरासत में लेकर 8 हजार करोड़ की संपत्ति सिज़ कर दी है। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में भी कई मामले दर्ज हैं।
आदर्श कोऑपरेटिव सोसाइटी के दो डायरेक्टर्स राहुल मोदी और मुकेश मोदी को पुलिस ने लिया हिरासत में सिरोही राजस्थान से राजनांदगांव लाया गया । उनके राजस्थान स्थित लगभग 8000 करोड़ की अचल संपत्ति सीज कर लिया है। आरोपी मोदी बंधुओं पर छत्तीसगढ़ में 1 और राजस्थान में सैकड़ो मामले दर्ज हैं।
राजनादगांव में उनके विरुद्ध निवेशकों के 3-5 करोड़ रुपये फ्रॉड का एफआईआर दर्ज है और कई आवेदन प्राप्त हुए है उसी पर यह कार्रवाई की गई है। दो दिन पूर्व ही राजनांदगांव पुलिस ने सहारा सहित विभिन्न कंपनियों के चार डायरेक्टर्स को राजनांदगांव पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

